WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंदसौर महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ. उषा अग्रवाल जापान में सम्मानित

5631
WhatsApp Image 2024 01 09 At 16.21.35 1

मंदसौर महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ. उषा अग्रवाल जापान में सम्मानित

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मन्दसौर। अंचल की इतिहास वेत्ता एवं पुरातत्व से जुड़ी शिक्षाविद डॉ उषा अग्रवाल को गत दिवस जापान में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के इतिहास एवं पर्यटन विभाग की प्राध्यापक डॉ. उषा अग्रवाल ने जापान के सुकुबा शहर में आयोजित कांफ्रेंस में भाग लिया।

प्राचार्य डॉ. शर्मा ने बताया कि दिनांक 02 से 04 जनवरी, 2024 को जापान के सुकुबा शहर में World Buddhist Mission, Japan, Center for South East Asian Studies, Bodhgaya, India द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. उषा अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024 01 09 at 16.21.35

डॉ. उषा अग्रवाल ने धर्मराजेश्वर की गुफाओं के महत्व एवं पर्यटन की दृष्टि से उपयोगिता एवं सुझाव को प्रस्तुत किया। डॉ उषा अग्रवाल ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा मानव कृत एवं प्रकृतिकृत 1500 से ज्यादा गुफाओं को पहचाना गया है। दक्षिण पूर्व एशिया में सिल्क मार्ग पर अनेक गुफाएं प्राप्त हुई हैं। इसी क्रम में धर्मराजेश्वर की गुफाओं का महत्वपूर्ण स्थान है। ये गुफाएं, बौद्ध भिक्षुओं के रहने का स्थान होती थी, जो एकांत में बनी होकर ध्यान हेतु अनुकूल वातावरण प्रदान करती थी। इन गुफाओं में बुद्ध की प्रतिमा, चिन्ह, स्तूप एवं निवास कक्ष मिलते हैं।

डॉ. उषा अग्रवाल ने बताया कि बौद्ध स्थल पूरे एशिया में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में पहचाने जाते हैं। ऐसे में मंदसौर जिले में स्थित धर्मराजेश्वर की गुफाएं को क्षेत्र की लोक संस्कृति से जोड़कर विकसित किया जाए, तो यह महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन सकते हैं।

ज्ञातव्य है कि डॉ उषा अग्रवाल देश ही नहीं विदेशों में दशपुर जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, शोध संगोष्ठी, सेमिनार में हिस्सा लेती रही हैं।

इतिहास और पर्यटन पर आलेख के साथ पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। वर्तमान में आप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभाग प्रमुख के साथ शासकीय संगीत महाविद्यालय मंदसौर के प्रिंसिपल का दायित्व भी संभाल रही हैं।

संगीत महाविद्यालय मंदसौर से जुड़े 25 से अधिक विद्यार्थियों ने हाल ही में ग्वालियर में सम्पन्न गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सामुहिक तबला वादन में कीर्तिमान बनाया है।

डॉ उषा अग्रवाल को जापान में भारत और मंदसौर के प्रतिनिधि के रूप में सम्मानित किये जाने पर सांसद सुधीर गुप्ता, प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, जनपरिषद मंदसौर चैप्टर अध्यक्ष डॉ घनश्याम बटवाल, दशपुर जागृति संगठन अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र पुराणिक, जिला धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, पूर्व प्राचार्य डॉ रवींद्र सोहोनी, गीता भवन ट्रस्ट सचिव अशोक त्रिपाठी आदि ने बधाई के साथ शुभकामनाएं व्यक्त की है।