WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Preparations Begin for Simhastha : उज्जैन के ‘सिंहस्थ-2028’ को लेकर इंदौर में तैयारियां शुरू! 

कलेक्टर ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रस्ताव तैयार करें!

677

Preparations Begin for Simhastha : उज्जैन के ‘सिंहस्थ-2028’ को लेकर इंदौर में तैयारियां शुरू! 

Indore : उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर इंदौर जिले में भी तैयारियां शुरू हो गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकारी विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में बैठक करके सिंहस्थ के लिए तैयार किए गए प्रस्तावों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सिंहस्थ के मद्देनजर हम सब अधिकारियों को अभी से अपने-अपने विभाग की तैयारी शुरू कर देना चाहिए।

सिंहस्थ का आयोजन नजदीक है। इसे देखते हुए सभी विभाग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं जुटाने के प्रस्ताव तैयार करें और अधोसंरचनात्मक कार्यों के लिए डीपीआर तैयार करें। उन्होंने कहा कि जितने जल्दी प्रस्ताव तैयार होंगे, उतनी जल्दी स्वीकृति मिलेगी, कार्य प्रारंभ होंगे और निर्माण कार्य भी समय सीमा में पूर्ण हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ से जुड़े कामकाज को प्राथमिकता में रखा जाए।

बैठक में मुख्य रूप से मंदिरों एवं स्मारकों के नवीनीकरण एवं विकास, क्षिप्रा नदी शुद्धिकरण, मेला क्षेत्र विकास, सड़कें और पुल पुलियों का नवनिर्माण तथा सड़कों का चौड़ीकरण, नदी एवं जल निकायों का विकास, पीने के पानी की व्यवस्था, स्वच्छता संबंधी कार्य, पावर स्टेशन और विद्युत लाइन, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी विकास, पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण, फायर स्टेशन आदि के संबंध में विभागों द्वारा तैयार प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार, अपर कलेक्टर रोशन राय तथा निशा डामोर सहित विकास कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद थे।