WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Chances of Increasing Cold : मौसम ने फिर करवट ली, ठंड बढ़ने के आसार बढे!

4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, 20 जनवरी के बाद शीतलहर की संभावना! 

623
WhatsApp Image 2024 01 16 At 10.09.02 PM

Chances of Increasing Cold : मौसम ने फिर करवट ली, ठंड बढ़ने के आसार बढे!

    Indore : पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और हवाओं का रूप बदलने के कारण जनवरी महीने की शुरुआत से कभी बारिश और घना कोहरा छाया है। लगातार पड़ती जोरदार ठंड के बाद बादलों के साफ होने से धूप के चलते लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी। अब मौसम फिर करवट लेता नजर आ रहा है। उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीतलहर भी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 दिन तक मौसम में बदलाव होने की संभावना बन रही है। इस दौरान कई बारिश तो कहीं जोरदार ठंड का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज से नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में बादल और बूंदाबांदी ला सकता है। 18 से 20 जनवरी तक कोहरे और ठंड का प्रभाव भी बढ़ सकता है।

इस दौरान बादलों के आने की वजह से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि रात का तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। आज से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है जिससे आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में कमी आएगी और कोल्ड डे की भी स्थिति भी बन सकती है। कल आसमान में बादल रहने से बूंदाबांदी हो सकती है और 18 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा जिससे कोल्ड डे भी हो सकता है।

19 जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा जिससे रात का तापमान लुढ़क सकता है। उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीतलहर चल सकती है। मौसम में बदलाव होने के कारण पूरे दिन जोरदार ठंड रहेगी ठंड से बचाव के लिए लोगों को डॉक्टर ने सुरक्षित रहने तथा गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।