WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

UGC NET Result 2023:NTA आज घोषित हो सकता है, दिसंबर एग्जाम का रिजल्ट? इस तरह करें चेक

1086

UGC NET Result 2023:NTA आज घोषित हो सकता है, दिसंबर एग्जाम का रिजल्ट?

ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव होगा लिंक, इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे नतीजे। क्या घोषित हो चुका है यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट? इन पोर्टल पर रखें नजर। 9.45 लाख अभ्यर्थियों का रिजल्ट कुछ ही देर में होगा जारी। जानें क्वालिफाईंग मार्क्स। NTA द्वारा UGC NET दिसंबर 2023 के नतीजों की घोषणा की आज, 17 जनवरी 2024 को की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। NTA आज यानी बुधवार, 17 जनवरी 2024 को यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर देगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दिसंबर 2023 सत्र के नतीजों की घोषणा की आज कर दी जाएगी। एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा परिणाम 17 जनवरी 2024 को घोषित किए जाने हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से देख सकेंगे। एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का आयोजन 6 से 19 दिसंबर 2023 (Exam Date) तक किया था।