WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CBI Officer’s Unfaithful Wife : CBI अधिकारी की बेवफा पत्नी ने मायके के बहाने प्रेमी संग रात बिताई!

1110
WhatsApp Image 2024 01 26 At 14.57.06

CBI Officer’s Unfaithful Wife : CBI अधिकारी की बेवफा पत्नी ने मायके के बहाने प्रेमी संग रात बिताई!

विरोध करने पर पत्नी और प्रेमी ने हमला किया, युवक मोबाइल छीनकर भाग गया!

Palwal (Hariyana) : सीबीआई के एक अधिकारी को उसकी पत्नी ने ही दगा दे दिया। जब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया तो दोनों ने अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने पति का फोन भी लूट लिया। पत्नी उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुकी है। पुलिस ने मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सीबीआई की दिल्ली शाखा में तैनात अधिकारी की शिकायत पर 11 जनवरी को मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके जाने के लिए बोलकर गई थी। अगले दिन 12 जनवरी को वापस आ गई। अधिकारी ने बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वे फरीदाबाद गए थे। वहीं रात को एक अंकल के साथ रहे।
बच्चों की बात सुनकर सीबीआई अधिकारी पत्नी के मायके फोन करके पूछा कि क्या उसकी पत्नी घर आई थी, तो उन्होंने मना कर दिया। उसने अपनी पत्नी से पूछा तो वह बात को टालमटोल करने लगी। इसे लेकर उन दोनों मे बहस हो गई। इस दौरान उसकी पत्नी ने उसे थप्पड़ मारा और मरवाने की धमकी दी।

100 Crore Seized From Officer : अफसर के यहां छापे में 100 करोड़ से ज्यादा कि संपत्ति मिली!

20 जनवरी की सुबह वह खाना खाने मीनार गेट गया। वहां उसने देखा कि उसकी पत्नी और एक युवक गली में छिपकर बातें कर रहे थे। उसे देखकर दोनों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसपर हमला कर दिया। उसके सिर पर पंच से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। पत्नी का प्रेमी उसका फोन लूटकर भाग गया। शिकायतकर्ता के अनुसार वह दिल्ली की सीबीआई शाखा में तैनात है। उसके फोन में कुछ गोपनीय डाटा है, जिसका दुरुपयोग किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

SDM Removed: महिला कर्मचारी से जूते के फीते बंधवाने वाले SDM को हटाकर भोपाल में लूपलाइन में डाला!