WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Havoc of Cold : ठंड का कहर अभी थमा नहीं, कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी!

जानिए, अब कैसा रहेगा उत्तर भारत के राज्यों का मौसम!

703

Havoc of Cold : ठंड का कहर अभी थमा नहीं, कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी!

New Delhi : मौसम अचानक बदलने से उत्तर भारत में लोग बेहाल हैं। कई राज्यों में सर्दीली हवाओं से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। दिल्ली में कुछ दिनों से लोग कांप रहे हैं। उत्तर भारत के राज्यों के साथ राजस्थान में भी पारा लुढ़क रहा है। दो महीने के इंतजार के बाद कश्मीर में बर्फीली रौनक दिखाई दी। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। हिमाचल के कुछ इलाकों में भी बर्फ गिरना शुरू हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बर्फ़बारी का एलान किया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को अपने अपडेट में बताया कि दिल्ली में अगले तीन दिन रात-सुबह में कुछ घंटों तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ भागों में भी सर्द हवाएं चलेंगी। 31 जनवरी की सुबह तक बिहार के कई इलाकों में कोल्ड वेव और घने कोहरे का पूर्वानुमान है।

27-29 जनवरी के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम क्षेत्रों और इलाकों में सुबह के कुछ घंटों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। जबकि, 27 और 28 जनवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया है।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। 26 जनवरी की रात से 30 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में और 26 से 28 जनवरी के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। 26 और 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम बदला 

दिल्ली में शुक्रवार सुबह मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। आलम यह रहा कि सुबह साढ़े 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी का लेवल 100 मीटर तक गिर गया। इसके बाद थोड़ी धूप खिली, तो कोहरा भी कुछ छंटने लगा। दिन में ज्यादातर हिस्सों में धूप निकली रही, जिसके चलते अधिकतम तापमान में सुधार हुआ. हवा में नमी का स्तर 100 से 62 प्रतिशत तक रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में शनिवार और रविवार को भी सुबह मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा. दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है.

Havoc of Cold : ठंड का कहर अभी थमा नहीं, कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी!

जम्मू-कश्मीर का मौसम

कश्मीर घाटी में बदलाव आया। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी से घाटी में लगभग दो महीने का सूखा खत्म हो गया। गुरुवार रात तापमान काफी गिर गया। घाटी के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, गुरेज, माछिल, करनाह दूधपथरी और शोपियां इलाकों में बर्फबारी की खबर है। श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन सुबह होने के बाद तेज धूप निकली।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी न के बराबर रही। वहीं, कोहरे के साथ लखनऊ, नोएडा समेत पूरे यूपी में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले तीन दिन 27, 28, 29 जनवरी को ज्यादा घने कोहरे और ठंड की संभावना है।