WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Narcotic Injection Confiscated : 2 युवकों को पकड़ा, 200 इंजेक्शन मिले

एविल और ब्यूपाईन इंजेक्शन को मिलाकर नशे की तरह उपयोग

1467
WhatsApp Image 2021 12 12 At 3.01.23 AM 696x371

Jabalpur : दो युवकों को पुलिस ने 200 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से 3 मोबाइल फोन, 2430 रूपए और एक स्कूटर जब्त किया गया।

इनके पास ये इंजेक्शन कहाँ से आए और ये किसको बेचने वाले थे, पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश में है! जब्त इंजेक्शन एविल (Avil) और ब्यूपाईन (Bupine) नशीले नहीं हैं, पर इन्हें मिलाकर नशीला बनाया जाता है।

SP सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक नशीले इंजेक्शन का कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और ये गिरफ्तारी उसी का नतीजा है।

जबलपुर में थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी और नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

इसी के तहत क्राईम ब्रांच और थाना घमापुर की टीम को 2 युवकों को 200 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पुलिस को सूचना मिली थी कि शीतला माई कुम्हार मोहल्ला में 2 युवक स्कूटर पर खड़े हैं। इनके पास नशीले इंजेक्शन हैं, जिन्हें ये बेचने की फिराक में है। क्राइम ब्रांच और थाना घमापुर की टीम ने दबिश देते हुए दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सुधीर शर्मा और अभिलाष सिंह बताया।

तलाशी लेने पर इनके स्कूटर की डिक्की में 100 पैक एविल इंजेक्शन (Avil Injection) और 100 ब्यूपाईन इंजेक्शन (Bupine Injection) रखे मिले।

दोनों से ये 200 नशीले इंजेक्शन, 3 मोबाइल, 2430 रुपये और स्कूटर जब्त किया गया। ये नशीले इंजेक्शन नहीं हैं, पर नशा करने वाले इन दर्द निवारक इंजेक्शन (Bupine Injection) का अपने नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं।

हर इंजेक्शन में एंटी एलर्जी (Avil Injection) दवा की डोज मिलाते हैं। इससे इंजेक्शन लगाने के बाद शरीर में किसी तरह का रिएक्शन नहीं होता।