WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षाविद नरेन्द्र त्रिवेदी हुए सम्मानित!

948

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षाविद नरेन्द्र त्रिवेदी हुए सम्मानित!

 

Ratlam/Ujjain : उज्जैन के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नौवां राष्ट्रीय शिक्षक व राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षक जगत में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 7 राज्यों की 27 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, इसी कड़ी में रतलाम शहर के 62 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र त्रिवेदी को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड 2024 पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उनका अभिनन्दन किया गया।

IMG 20240131 WA0020

विद्यार्थी विकास मंच समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 7 राज्यों की 27 प्रतिभाओं का मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार पंजाबी ने सम्मान कर स्वागत किया!

बता दें कि शिक्षाविद नरेन्द्र त्रिवेदी रतलाम शहर की उन प्रतिभाओं में शूमार हैं जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। जो प्रदेश भर में समय-समय पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, अच्छे वक्ता, प्राचार्य,काउंसलर, एकेडमिक डॉयरेक्टर और मंच संचालक भी है।