WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : नेत्रदान में अब ग्रामीण भी जागरूक!

स्वर्गीय कमला बाई की आंखों से 2 लोगों के जीवन में होगा उजियारा!

640
IMG 20240131 WA0023

Eye Donation : नेत्रदान में अब ग्रामीण भी जागरूक!

Ratlam : रतलाम शहर के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेत्रदान को लेकर जागरूकता आ रही हैं।सोमवार को जिले के रावटी क्षेत्र में पहला नेत्रदान श्राविका कमला बाई गांधी का हुआ।

जैन समाज की कमला बाई (75) पति शैतानमल को चोट लगने पर रतलाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार दोपहर में उनका निधन हो गया। निधन के बाद परिजनों की सहमति से नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत की सूचना पर बड़नगर के डॉक्टर जीएल ददरवाल और न्यास के कर्मचारी परमानंद के सहयोग से नेत्रदान संपन्न हुआ।

नेत्रदान को लेकर नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवनीत मेहता, गिरधारीलाल वर्धानी, प्रशान्त व्यास, शीतल भंसाली, भगवान ढलवानी, राकेश पोरवाल, जनक नागल, मंजुला माहेश्वरी, सपना दुबे, रीना टाक ने गांधी परिवार को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।