WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

SDM’s Birthday in Office : कलेक्टर कार्यालय में SDM का जन्मदिन मना, महंगे तोहफे दिए!

पटवारियों समेत कई लोगों ने अधिकारी तोहफे दिए, बाहर लोग परेशान हुए! 

9618

SDM’s Birthday in Office : कलेक्टर कार्यालय में SDM का जन्मदिन मना, महंगे तोहफे दिए!

 

Indore : कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम राकेश परमार का जन्मदिन सुर्खियों में है। क्योंकि, यह भी आम नहीं बहुत ख़ास जन्मदिन था। उनके कार्यालय में केक काटा गया और उन्हें महंगे गिफ्ट भेंट किए गए। बताया गया कि उन्हें महंगा मोबाइल फोन, सोने की चेन के अलावा और भी कई तोहफे दिए गए।

कलेक्टर कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि एसडीएम के चाहने वालों ने कार्यालय में इनका जन्मदिन जबरदस्त तरीके से मनाया और महंगे तोहफे भेंट किए। बताते है कि एक पटवारी ने तो करीब 2 लाख रूपए का मोबाइल एसडीएम को तोहफे में सौंप दिया। एक पटवारी ने सोने की चेन और अन्य ने गिफ्ट दिए।

IMG 20240201 WA0058

यह जन्मदिन सभी को हैरान करने वाला इसलिए भी रहा कि कार्यालय के समय में अंदर केक कट रहा था। शुभकामनाएं दी जा रही थी। एसडीएम को हार-फूलों से लादा जा रहा था और बाहर अपने काम के लिए खड़ी जनता परेशान हो रही थी। उन्हें यह कहकर इंतजार करने के लिए कहा गया कि साहब अभी जन्मदिन मना रहे हैं। एसडीएम राकेश परमार ने अपने जन्मदिन का केक भी कमरे में टेबल पर ही काटा।

करीब दो साल पहले एक महिला विकलांग कर्मचारी ने अपना जन्मदिन परिसर में मनाया था, तो इसकी भी शिकायत हुई थी। जब यह बात तत्कालीन कलेक्टर के पास पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए, उस पर कार्रवाई के साथ सभी को ऐसा कोई आयोजन परिसर में न करने की हिदायत भी दी थी।