WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

ACS Car Accident : ACS वर्णवाल की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, बाल-बाल बचे!

1278

ACS Car Accident : ACS वर्णवाल की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, बाल-बाल बचे!

कृषि के नवाचार देखने इंदौर आए थे, पुलिस ने ट्रक जब्त किया!

Indore : बुधवार शाम प्रदेश के ACS (अतिरिक्त मुख्य सचिव) अशोक वर्णवाल का चोइथराम मंडी के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में अशोक वर्णवाल बाल बाल बचे। अशोक वर्णवाल कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। बताया गया कि ACS की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। लेकिन, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। अशोक वर्णवाल पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार के ड्राइवर को भी सुरक्षित है।
यह दुर्घटना राजीव गांधी चौराहे और चोइथराम मंडी के बीच हुई। राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि ट्रक ने चोइथराम मंडी के पास चौराहे पर कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। बताया गया कि ट्रक खाली था और मंड़ी तरफ से आ रहा था। अशोक वर्णवाल को अन्य कार से भोपाल रवाना कर दिया गया।

WhatsApp Image 2024 02 21 at 21.35.21

कृषि के नवाचार देखने आए अतिरिक्त मुख्य सचिव इंदौर में किसानों के खेती के नवाचारों को देखने आए थे। उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह के साथ माचल गांव के किसानों के खेतों में किसानों द्वारा आधुनिक खेती के लिए किए जा रहे नवाचारों को देखा। वर्णवाल तथा कलेक्टर आज धार रोड पर स्थित माचल पहुंचे। उन्होंने प्रगतिशील किसान गजानन खादीवाला के खेत पर पहुंचकर गेहूं की नवीन किस्मों की खेती को देखा।

मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव का ऐलान- अवमानना के मामले में दोषी पर की जाएगी कठोर कार्रवाई

 
इसके बाद किसानों से चर्चा करके उन्होंने नवीन किस्म के बारे में जानकारी ली। उसके उत्पादन और उत्पादकता के बारे में पता किया। बताया गया कि गेहूं की नवीन किस्मों की बुवाई से किसानों को बेहद फायदा है। कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। वर्णवाल ने वहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह गेहूं की नवीन किस्मों की बोवनी को प्रोत्साहित करें। यह प्रयास करें कि किसान अधिक से अधिक नयी किस्मों की बोवनी करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए खेतों का भ्रमण भी कराया जाए।

वरिष्ठ IAS अशोक वर्णवाल मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत/