WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भक्त ने चांदी का 5 मंजिला छत्र किया अर्पित!

1274
WhatsApp Image 2024 02 23 At 9.43.48 PM

श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल भक्त ने चांदी का 5 मंजिला छत्र किया अर्पित!

Ujjain : श्री महाकालेश्वर मंदिर में उत्तरप्रदेश गाजियाबाद से पहुंचे, राहुल सोनी व सुश्री दीपिका वर्मा द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित श्री रमण त्रिवेदी की प्रेरणा से रजत का 5 मंजिला झूमर (छत्र) भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया।

WhatsApp Image 2024 02 23 at 9.43.47 PM

जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति की और से जितेन्द्र पंवार द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान किया गया व विधिवत रसीद प्रदान भी की गई।

यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने मीडियावाला को बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्‍क अन्‍नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्‍सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं।