WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Cradle House in Industrial Area : कामकाजी महिलाओं के लिए इंडस्ट्रियल क्षेत्र में ‘पालना घर’ खोलने की योजना! 

कामकाजी महिलाएं दिनभर यहां अपने बच्चों को छोड़ सकेंगीं!

782

Cradle House in Industrial Area : कामकाजी महिलाओं के लिए इंडस्ट्रियल क्षेत्र में ‘पालना घर’ खोलने की योजना! 

Indore : नौकरी पेशा महिलाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। उन्हें अब कम पर जाने के समय अपने नवजात शिशुओं की जिम्मेदारी की चिंता से मुक्ति मिलेगी। सरकार ऐसी कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए पालना घर खोलने की योजना पर अमल कर रही है।

बताया जा रहा है कि पहले चरण में 50 से अधिक पालना घर बनाए जाएंगे। यह पालना घर ऐसे क्षेत्रों में बनाए जाएंगे जहां औद्योगिक क्षेत्र अधिक है। यहां पर कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को सुबह से शाम तक छोड़कर जा सकेंगी। जानकारी अनुसार कुछ समय पहले शासन ने सभी जिलों से पालना घर खोले जाने के लिए प्रस्ताव मंगाए थे। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर द्वारा शहरी क्षेत्रों में 60 पालना घर खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

यह पालना घर उन स्थानों पर खोले जाएंगे, जहां पर ज्यादा कामकाजी महिलाएं हैं। अधिकारियों के अनुसार, पालना घर खोलने के लिए उन स्थानों का चयन किया गया है, जहां पर आसपास औद्योगिक इकाइयां या नौकरीपेशा महिलाएं रहती हैं। इस योजना के तहत पालना घर के संचालन और बच्चों की देखभाल के लिए दो कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा और उन्हें इसके लिए मानदेय भी दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी और किराए के भवनों में खुलेंगे

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह पालना घर आंगनबाड़ी केंद्रों में खोले जाएंगे और जहां पर आंगनबाड़ी नहीं है, वहां पर किराए के भवन लेकर उनमें इन्हें संचालित किया जाएगा।

पालना घर खुलने पर यहां कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को छोड़कर काम पर जा सकेंगी और शाम 6 बजे तक बच्चे यहां पर रह सकेंगे। यहां पर बच्चों को न केवल पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा, बल्कि उनके लिए प्ले-जोन भी बनाया जाएगा, जहां पर बच्चे खेल सकेंगे।