WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Alia Violated Covid Rules : कोरोना गाइड लाइन तोड़ने पर आलिया पर FIR होगी

कोरोना नियमों के मुताबिक, 14 दिन होम क्वारंटाइन रहना अनिवार्य

810

Mumbai : आलिया भट्ट को दिल्ली में क्वारंटाइन होने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, वे फिर भी बीती रात मुंबई लौट आईं। कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन पर अब आलिया पर मामला दर्ज किया जाएगा।

मुंबई महानगर पालिका की हेल्थ कमिटी की चेयरमैन राजुल पटेल ने कहा कि आलिया भट्ट को सबक मिलना जरूरी है और कानून सबके लिए समान है। आलिया एक सेलिब्रिटी हैं और सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें समझना चाहिए कि कई लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इसलिए जिम्मेदार नागरिक के तौर पर आलिया को इतने सारे नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।

करण जौहर की 8 दिसंबर की पार्टी में मौजूद करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आलिया हाई रिस्क में थी। आलिया भट्ट (Alia bhatt) की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पर, कोरोना नियमों के मुताबिक, 14 दिन होम क्वारंटाइन रहना अनिवार्य है। फिर भी आलिया अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली गईं!

इसके बाद मुंबई महानगर पालिका ने आलिया भट्ट से संपर्क करके उन्हें दिल्ली में ही क्वारंटाइन होने के निर्देश दिए थे। फिर भी वो गुरुवार रात वे मुंबई लौट आईं। नियमों का उल्लंघन करने के बाद आलिया भट्ट पर मामला दर्ज करने का फैसला लिया गया है। इसे लेकर मुंबई महानगर पालिका की हेल्थ कमिटी की चेयरमैन राजुल पटेल ने जानकारी दी।

मुंबई महानगर पालिका की हेल्थ कमिटी की चेयरमैन राजुल पटेल के मुताबिक, आलिया भट्ट पर FIR दर्ज करने का आदेश BMC स्वास्थ्य कमेटी ने दिया है। राजुल पटेल ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर संजय कुरहाड़े को आलिया भट्ट पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट नियम का उल्लंघन कर दिल्ली गई और वहां जाने के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं, जो कि बहुत गलत है।