WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Chandraprabhash Shekhar Passes Away : कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता चन्द्रप्रभाष शेखर का निधन!

1014
WhatsApp Image 2024 03 15 At 20.12.22

Chandraprabhash Shekhar Passes Away : कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता चन्द्रप्रभाष शेखर का निधन!

कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी, शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा!

Indore : प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्रप्रभाष शेखर का बीमारी के कारण निधन हो गया। कांग्रेस नेता के निधन की खबर मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर छाई। पूर्व मंत्री चन्द्रप्रभाष शेखर का आज बीमारी के चलते निधन हो गया। वे कांग्रेस सरकार में मंत्री और संगठन में कई बड़े पदों पर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 10 बजे रीजनल पार्क मुक्तिधाम इंदौर में होगा।

चंद्रप्रभाष शेखर कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। इंदौर के चोइथराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वह कई बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल है। उनके निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी शोक जताया।

कांग्रेस के अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर जी के निधन की दुखद खबर है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।