WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

जलकर राख के ढेर में तब्दील हुआ हॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस का घर

950

जलकर राख के ढेर में तब्दील हुआ हॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस का घर

हॉलीवुड एक्ट्रेस कारा डेलेविंगने का करोड़ों का घर जलकर राख हो गया है। एक्ट्रेस के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कारा ने इंस्टाग्राम पर इस हादसे से जुड़े अपडेट दिए।

आपको बता दें कि इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

कारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा, “आज मेरा दिल टूट गया है… मुझे यकीन नहीं हो रहा है। पलक झपकते ही जिंदगी बदल सकती है। इसलिए जो आपके पास है उसे संजोकर रखें।” कुछ घंटों बाद, डेलेविंगने ने एक वीडियो साझा किया जिसमें दमकल की चमकती रोशनी से भरी सड़क दिखाई दे रही है। एक अन्य पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, “सभी फायरफाइटर्स और मदद के लिए आगे आए लोगों को तहे दिल से धन्यवाद।” तीसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में दो बिल्लियों की तस्वीर शेयर की गई और एक्ट्रेस ने बताया कि आग में उनकी बिल्लियों को कोई चोट नहीं आई है. उन्होंने लिखा, “वे जीवित हैं!!! फायरफाइटर को धन्यवाद।”


कारा डेलेविंगने के बारे में
लंदन में जन्मी डेलेविंगने 2010 की शुरुआत में एक फैशन मॉडल के रूप में जानी गईं और बाद में उन्होंने अभिनय करना शुरू किया। 2016 डीसी कॉमिक्स फिल्म “सुसाइड स्क्वाड” और निर्देशक ल्यूक बेसन की 2017 “वेलेरियन एंड द सिटी ऑफ ए थाउजेंड” में दिखाई दीं। अभिनेत्री 2022 में स्टीव मार्टिन, मार्टिन शॉर्ट और सेलेना गोमेज़ के साथ हुलु श्रृंखला ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ और 2023 में एफएक्स की ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी’ में भी दिखाई दीं।

LIC Employees Salary: लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, DA के बाद सैलरी में 17% का इजाफा