WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

There Will be a Big Explosion in BJP : दिग्विजय सिंह ने क्यों कहा ‘BJP में बड़ा विस्फोट होगा!’

इस बयान के बाद इसके कई मतलब निकाले जाने लगे!

844

There Will be a Big Explosion in BJP : दिग्विजय सिंह ने क्यों कहा ‘BJP में बड़ा विस्फोट होगा!’

 

Indore : कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता बीजेपी का दामन थामते नजर आ रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ लागू होते ही बीजेपी में विस्फोट होने की बात कही।

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने दल बदल की राजनीति पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ लागू होते ही बीजेपी में विस्फोट होगा। कांग्रेसी नेताओं के बीजेपी में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फूल छाप कांग्रेसी और कायर जा रहे हैं, बहादुर लोग अभी भी डटे हुए हैं। दल बदल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये पतझड़ नहीं है। ये वो लोग हैं, जो कांग्रेस को खराब करने में लगे हुए थे।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी गांधी भवन में आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा की अध्यक्षता में लोकसभा में चुनाव की तैयारी व प्रत्याशी चयन को लेकर अनौपचारिक चर्चा की। चर्चा में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय कपूर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा, इंदौर शहर कांग्रेस के प्रभारी रवि जोशी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा एवं प्रभारी रवि जोशी और सह प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।