WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weightlifter Achint Shiuli: रात में गर्ल्स हॉस्टल में घुसते हुए पकड़े गए वेटलिफ्टर अचिंत शिउली, कैंप से निकाले गए

989

Weightlifter Achint Shiuli: रात में गर्ल्स हॉस्टल में घुसते हुए पकड़े गए वेटलिफ्टर अचिंत शिउली, कैंप से निकाले गए

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता वेटलिफ्टर अचिंत शिउली को एनआईएस पटियाला में अनुशासनहीनता के लिए काफी कड़ी सजा मिली है। एनआईएस पटियाला में रात में महिला हॉस्टल में प्रवेश करते पकड़ा गया, जिसके बाद उन्हें पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए लगाए गए कैंप से बाहर कर दिया गया है।

यह घटना गुरुवार रात की है। 22 वर्षीय अचिंत को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा और उनका वीडियो भी बनाया।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की एक जानकारी अनुसार , ”इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अचिंत को तुरंत शिविर से जाने के लिए कहा गया।” भारतीय खेल प्राधिकरण और एनआईएस पटियाला के कार्यकारी निदेशक विनीत कुमार को इस मामले की जानकारी दी गई। घटना के सबूत मौजूद हैं, जिसके कारण साई ने जांच पैनल का गठन नहीं किया।

अचिंत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। पटियाला में लड़के और लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल है। इस समय महिला मुक्केबाज, एथलीट और पहलवान एनआईएस पटियाला में है।

साई के एक सूत्र ने कहा, ”वीडियो एनआईएस पटियाला के कार्यकारी निदेशक विनीत कुमार और दिल्ली में साइ मुख्यालय को भेज दिया गया है । भारोत्तोलन महासंघ को अचिंत को शिविर से हटाने के लिए कहा गया है।” इसके साथ ही अचिंत की ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदें भी खत्म हो गई क्योंकि वह इस महीने थाईलैंड के फुकेट में आईडब्ल्यूएफ विश्व कप नहीं खेल सकेंगे जो पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिए अनिवार्य था।