WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Shivraj Singh Chouhan’s Attack on Congress: Ex CM का कांग्रेस पर हमला,2014 के बाद एक के बाद 50 चुनाव हारी है कांग्रेस!

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा - कांग्रेस ऐसी दल बन गई है जिसके पास ना सेना बची है ना सेनापति!

765

Shivraj Singh Chouhan’s Attack on Congress: Ex CM का कांग्रेस पर हमला,2014 के बाद एक के बाद 50 चुनाव हारी है कांग्रेस!

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “दशा इतनी खराब है कि कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उनकी राज्य सभा में बैकडोर से एंट्री हुई है। जिसके सर्वोच्च नेता का आत्मविश्वास हिल गया हो उस पार्टी का क्या होगा ये कल्पना की जा सकती है। 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था और अमेठी से खुद राहुल गांधी चुनाव हार गए थे। अगर इतिहास देखें तो 2014 के बाद एक के बाद लगभग 50 चुनाव कांग्रेस हारी है। उनके मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी। कई जगह उनके पास उम्मीदवार नहीं है। कांग्रेस ऐसी दल बन गई है जिसके पास ना सेना बची है ना सेनापति। चुनाव लड़ने वालों का टोटा पड़ा हुआ है।”

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं आज पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि अबकी बार 400 पार भाजपा का मंत्र नहीं है। ये जनता की उद्घोषणा है। धारा 370 समाप्त करके जो काम भाजपा ने किया है इससे 370 सीट भाजपा और एनडीए 400 के पार जाएगी। राहुल गांधी तो ऐसे कप्तान हैं जिन्हें पता ही नहीं कि कब क्या करना चाहिए। जब उन्हें चुनाव की तैयारी करनी चाहिए तो वे यात्रा करते हैं। जब यात्रा करना चाहिए तो विदेश में छुट्टी मनाते हैं और चुनाव हारने के बाद EVM EVM चिल्लाते हैं। कांग्रेस की ये हालत देखकर कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं और एक के बाद एक चुनाव कांग्रेस हारती चली जा रही है।”