WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fourth Day of Bhojshala survey : चौथे दिन ASI की सर्वे टीम उपकरणों के साथ भोजशाला पहुंची!

698
WhatsApp Image 2024 03 25 At 10.43.54

Fourth Day of Bhojshala survey : चौथे दिन ASI की सर्वे टीम उपकरणों के साथ भोजशाला पहुंची!

हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद ASI की टीम में मुस्लिम सदस्य नहीं होने पर आपत्ति उठाई!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : भोजशाला परिसर में आज चौथे दिन भी एएसआई की टीम सर्वे के लिए आधुनिक उपकरणों के साथ 7. 50 बजे पहुंची। आज भी दिनभर सर्वे किया जाना है। सर्वे टीम के साथ हिंदू पक्ष की तरफ से याचिकाकर्ता आशीष गोयल एवं गोपाल शर्मा तथा मुस्लिम पक्ष की ओर से अब्दुल समद भी सर्वे टीम के साथ मौजूद हैं।

पूरा देश होली के रंग में सराबोर होकर होली का त्योहार मना रहा है। लेकिन, एएसआई की टीम अपने काम मे लग कर इस सर्वे को जल्दी पूरा करना चाहती है। क्योंकि, एएसआई को निर्धारित 6 सप्ताह में सर्वे पूरा करके अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपना है।

मुस्लिम समाज की आपत्ति

मुस्लिम समाज की ओर से इस सर्वे में शामिल किए गए अब्दुल समद ने आपत्ति ली है कि हाई कोर्ट का आदेश था कि एएसआई की टीम में दोनों समुदाय के लोगों को शामिल किया जाए। लेकिन, अभी इसी की टीम में जो भी सदस्य हैं वे सिर्फ एक ही समुदाय के हैं। मुस्लिम समुदाय का कोई भी सदस्य नहीं है। यह हमारी आपत्ति है जो हमने दर्ज कराई है।
बीते दिन रविवार को भी टीम ने 9 घंटे काम किया आउट खुदाई व कार्बन डेटिंग की गई। वहां मौजूद खंभों और गुम्बद की फोटोग्राफी करवाई गई। पीछे की और परिसर की सफाई की गई तथा चारो कॉर्नर को चिन्हित किया गया। यह सर्वे पूरी तरह वैज्ञानिक तकनीक से किया जा रहा हे।

तीसरे दिन एक ब्लॉक की 6 फीट खुदाई

तीसरे दिन रविवार को 9 घंटे सर्वे किया गया। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की दिल्ली और भोपाल की टीम तीन दिनों से सर्वे कर रही है। यह सर्वे कितने दिन चलेगा, इस बारे में कोई जवाब नहीं दे रहा। ASI की टीम मीडिया से कोई बात नहीं कर रही और न सर्वे को लेकर कोई जानकारी दी जा रही है। सर्वे से संबंधित फोटो या वीडियो लेने या उन्हें वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एसपी ने कहा कि ऐसा करने पर आईटी एक्‍ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एक ब्लॉक को करीब 6 फीट तक खोदा गया। खुदाई करने के लिए 23 मजदूरों की मदद ली गई। शेष तीन ब्लॉक में 2 से 3 फीट तक मिट्टी हटा दी गई।

रविवार होने के बावजूद एएसआई की टीम सुबह 8 बजे भोजशाला परिसर में पहुंच गई थी। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा व आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद खान भी सर्वे टीम के साथ अंदर गए। समद ने पहले दिन किए गए सर्वे पर आपत्ति उठाते हुए उसे रद्द करने की मांग की। मैं चाहता हूं टीम एक समय पर एक ही जगह सर्वे करें, इसलिए पहले दिन के सर्वे को शून्य करने के लिए मैंने मेल कर आपत्ति दर्ज करवाई है।

सर्वे के दूसरे दिन टीम में शामिल हुए सदर कमेटी धार के अब्दुल समद की आपत्ति है कि 2003 के बाद जो चीज अंदर गई उसे सर्वे में शामिल नहीं किया जाए। जो चीजें दिखाई दे दिख रही हैं, उसे ही दर्ज किया जाए और रिपोर्ट में भी उन्हीं चीजों का जिक्र हो। उन्होंने यह भी कहा कि हम सर्वे के खिलाफ नहीं हैं। पर जो नया सर्वे करने की कोशिश की जा रही है, हमारी उस पर आपत्ति है।

हिंदू और मुस्लिम पक्षों की मौजूदगी में हो रहे सर्वे की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी एएसआई करवा रहा है। कोर्ट में 29 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई में सर्वे रिपोर्ट रखी जाएगी। भोजशाला सहित आसपास के 50 मीटर तक सर्वे करने की बात कही गई थी, जिसमें समय अधिक लगेगा। कोर्ट ने भी 6 सप्ताह का समय दिया है। सर्वे का काम तेज गति से चलेगा।

भोजशाला में कड़े सुरक्षा इंतजाम

सर्वे के दौरान भोजशाला में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। दो पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए। भोजशाला परिसर के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऐसे में कोई भी चीज अंदर कैसे लेकर जा सकते हैं। सर्वे टीम के अलावा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

एसपी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, सर्वे की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए। सर्वे के दौरान ड्रोन का इस्‍तेमाल प्रतिबंधित किया गया है। सर्वे का किसी भी प्रकार का फोटो और वीडियो प्रतिबंधित है। सर्वे से संबंधित कोई फोटो या वीडियो वायरल करने पर आईटी एक्‍ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।