WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : जाते जाते माधवी आप्टे कर गई 2 लोगों के जीवन में उजियारा! 

867

Eye Donation : जाते जाते माधवी आप्टे कर गई 2 लोगों के जीवन में उजियारा! 

 

Ratlam : शहर के बिचलावास निवासी श्रीमती माधवी पुरषोत्तम आप्टे का 84 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया था।

 

इस पर समाजसेवी भगवान ढलवानी, प्रशांत व्यास ने परिजनों को प्रेरित कर उनके सुपुत्र व परिजनों कि सहमती से गीता भवन के ट्रस्टी, नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल (कुमावत) को सूचना दी गई, सूचना प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के साथ रतलाम पहुंचे और मृतक का प्रातः 11 बजे कार्निया लिया।

 

इस दौरान समाजसेवी हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, शलभ अग्रवाल, प्रशांत व्यास व न्यास के जे. पंकज मोरवाल व मेनेजर संजय कुमावत उपिस्थित थे।