WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Education Officer Suspended : वेतन भुगतान के एवज में पैसे मांगने वाला प्रभारी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड!

ऑडियो वायरल होने और खबरें सामने आने के बाद जांच में मामला सही पाया गया!     

933

Education Officer Suspended : वेतन भुगतान के एवज में पैसे मांगने वाला प्रभारी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड!

 

Sagar : गौरीहार विकासखंड के प्रभारी शिक्षा अधिकारी ऋषि कुमार त्रिपाठी द्वारा वेतन भुगतान के संबंध में पैसे मांगे जाने पर कमिश्नर सागर डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिला छतरपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरीहार के संबंध में सोशल मीडिया पर प्राचार्य की रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल हुआ था। 26 मार्च को प्रकाशित समाचार के अनुक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एवं सहायक संचालक, सहायक लेखाधिकारी के संयुक्त दल ने इस मामले की जाँच की। जांच के बाद मिले प्रतिवेदन अनुसार प्रभारी प्राचार्य शासकीय उ.मा.वि. गौरीहार एवं प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरीहार ऋषि कुमार त्रिपाठी शाउमावि सीएम राईज बारीगढ़ जिला छतरपुर को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया।

 

पैसे मांगने का आडियो वायरल हुआ

जांच प्रतिवेदन 27 मार्च के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत कु रेखा भुरजी का वेतन माह अगस्त 2023 से फरवरी 2024 तक का वेतन माह मार्च 2024 में होने से प्रदर्शित होता है। ऋषि कुमार त्रिपाठी द्वारा वेतन भुगतान के एवज में पैसा न दिए जाने के कारण संबंधित को विलंब से भुगतान किया गया। वेतन भुगतान के संबंध में कथित पैसे मांगे जाने संबंधी वायरल हुए ऑडियो के संबंध में त्रिपाठी के माबाईल डिटेल्स का परीक्षण करने पर कॉल डिटेल्स हटाया जाना पाया गया। जाँच में सोशल मीडिया/वाट्सएप पर नवनियुक्त शिक्षक से पैसे मांगे जाने संबंधी वायरल ऑडियों की प्रथम दृष्टया पुष्टि पाई गई है।

आदेश में कहा गया कि ऋषि कुमार त्रिपाठी का उक्त कृत्य गंभीर अनियमितता, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता का द्योतक एवं पदीय कर्तव्यों के प्रतिकूल होकर मप्र सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लघंन है। जिसके अन्तर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में त्रिपाठी का मुख्यालय, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छतरपुर नियत किया गया हैं। निलंबन अवधि में त्रिपाठी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।