WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

No Ticket to Sunny Deol : भाजपा ने गुरुदासपुर से सनी देओल का पत्ता काटा, 8वीं लिस्ट में 3 राज्यों के 11 नाम!

पहली बार भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही!

923

No Ticket to Sunny Deol : भाजपा ने गुरुदासपुर से सनी देओल का पत्ता काटा, 8वीं लिस्ट में 3 राज्यों के 11 नाम

नई दिल्ली। शनिवार रात भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी 8वीं लिस्ट जारी की। भाजपा ने पंजाब की गुरुदासपुर सीट से सनी देओल का पत्ता काट दिया। उनकी जगह पर गुरुदासपुर सीट से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया। अम़तसर से तरणजीत सिंह संधू को मौका मिला है।

इस लिस्ट में तीन राज्यों के 11 कैंडिडेट का नाम है। ओडिशा में 3, पंजाब में 6 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों की घोषणा की गई। भाजपा ने जालंधर से AAP के पूर्व सांसद रिंकू को टिकट दिया। यह पहली बार है जब भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 8 लिस्ट में 418 नामों का ऐलान कर चुकी है।

भाजपा ने 28 मार्च को उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में दो राज्यों के दो कैंडिडेट का नाम था। महाराष्ट्र के अमरावती से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। दूसरा नाम गोविंद करजोल का है, जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग से चुनाव लड़ेंगे।