WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukta Action Against 3 Officers : देवास नगर निगम के पूर्व कमिश्नर समेत 5 पर लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया!

जानिए, किस मामले में निगम कमिश्नर, अपर कलेक्टर और पूर्व SDM फंसे!

4299

Lokayukta Action Against 3 Officers : देवास नगर निगम के पूर्व कमिश्नर समेत 5 पर लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया!

Dewas : देवास नगर निगम ने अमृत योजना के तहत सिटी बसों का संचालन किया था। लेकिन, इन सिटी बसों के संचालन में गड़बड़ी का मामला सामने आया। जिस पर लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने मामला दर्ज कर इस मामले में देवास के पूर्व नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया।

IMG 20240402 WA0061

इस मामले में पूर्व निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान को जांच के बाद आरोपी बनाया गया। देवास नगर निगम द्वारा अमृत योजना के तहत 3 क्लस्टर में सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था। लेकिन, विश्वास ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बसों का संचालन सही तरीके से नहीं किया गया। जांच के सामने आया कि बसों को स्वीकृत रूट के बजाए दूसरे मार्गों पर चलाया गया तथा समय पर टैक्स भी जमा नहीं किया गया। इसके चलते शासन को लाखों का नुकसान हुआ। समय से पहले बसों पर शासन से मिलने वाली 40% सब्सिडी भी अधिकारियों की सांठ गांठ से ले ली गई।

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने जांच के बाद जिन पांच को आरोपी बनाया हैं उनके नाम है विशाल सिंह चौहान पूर्व नगर निगम आयुक्त देवास, अपर कलेक्टर प्रदीप सोनी, पूर्व देवास एसडीएम सूर्य प्रकाश तिवारी, सीईओ देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस विजय गोस्वामी और डायरेक्टर विश्वास ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड प्रणय गोस्वामी। इन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) भादवि की धारा 409 420 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।