WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कमिश्नर दीपक सिंह और IG अनुराग ने आलीराजपुर में निर्वाचन तैयारियों का लिया जायज़ा

698

कमिश्नर दीपक सिंह और IG अनुराग ने आलीराजपुर में निर्वाचन तैयारियों का लिया जायज़ा

इंदौर: संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह और पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग ने आज आलीराजपुर पहुंचकर निर्वाचन के तैयारियों का जायज़ा लिया।
कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर और पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने उन्हें प्रशासन और पुलिस की तैयारियों से अवगत कराया।
संभागायुक्त श्री सिंह ने यहाँ अंतरराज्यीय नाकों पर विशेष सावधानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल और मतदान सामग्री वितरण स्थल का भी निरीक्षण किया।