WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Excuse of Illness Put Him in Trouble : बीमारी का बहाना कर चुनाव ड्यूटी से बचने वाले 2 कर्मचारियों पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्यवाही!

कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्यवाही के आदेश दिए!

1197

Excuse of Illness Put Him in Trouble : बीमारी का बहाना कर चुनाव ड्यूटी से बचने वाले 2 कर्मचारियों पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्यवाही!

Indore : हर चुनाव में चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए सरकारी कर्मचारी तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। अभी तक तो वे बहानों से अपनी चुनावी ड्यूटी से मुक्त हो जाते थे। लेकिन, इस बार बहाने वाला आयडिया आसान नहीं है। कलेक्टर आशीष सिंह ने इस बारे में पहले ही बहुत सख्त हिदायत दी थी कि बहुत जरूरी होने पर ही कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्ति मिलेगी। यदि वे बीमार होते हैं, तो उन्हें निर्धारित मेडिकल बोर्ड के सामने उपस्थित होकर जांच करना होगी। बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही उन्हें चुनाव ड्यूटी से छूट मिल सकती है। लेकिन, फिर भी कर्मचारी नहीं मानते। ऐसे ही दो कर्मचारियों को बहाना बनाकर चुनाव ड्यूटी से बचने का कारनामा बहुत भारी पड़ गया। कलेक्टर ने इन दोनों कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव बनाकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

IMG 20240404 WA0114

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक वर्ग 2 के कर्मचारी के अवकाश के प्रस्ताव ‘स्वास्थ्य ठीक नहीं होने’ का कारण बताते हुए आवेदन प्रक्रिया पर कार्रवाई की है। इसमें कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग को आदेश दिया, इसमें कहा गया कि मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 22 अगस्त 2000 के आदेश पर 40 साल की आयु या 20 साल की सेवा पूरी करने पर शासकीय सेवकों के अभिलेखों की छानबीन कर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के संबंध में दिशा निर्देश जारी करें। इन निर्देशों के आधार पर इन कर्मचारियों का परीक्षण किया जाए और अनिवार्य सेवा निवृत्ति के लिए आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई कर सूचित किया जाए।

कलेक्टर ने इसी तरह का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अलावा आयुष विभाग को भी दिए हैं। इस विभाग की एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने भी चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए इस तरह का आवेदन दिया था। जिस पर जिला आयुष अधिकारी को भी अनिवार्य सेवा निवृत्ति की कार्यवाही के लिए आदेश दिया गया है।