WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : शंकरलाल चौहान की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

761
WhatsApp Image 2024 04 16 At 20.29.44

Eye Donation : शंकरलाल चौहान की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

Ratlam : शहर की सामाजिक संस्था नेत्रम के सदस्यों की सक्रियता से शहर सहित जिले में नेत्रदान करने वाले परिवारों की संख्या में दिन ब दिन इजाफा हों रहा हैं। बीती रात यानी सोमवार, मंगलवार की रात 12 बजे बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ जीएल ददरवाल कुमावत ने स्वर्गीय शंकरलाल का कार्निया लिया।

नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य समाजसेवी हेमन्त मूणत ने बताया कि नेत्रदान के प्रति जागरूकता में वृद्धि हो इसलिए हमारी संस्था और संस्था के सदस्य 24 धंटे सक्रिय रहते हैं। इसी कड़ी में 15 अप्रैल की रात्रि में भी सदस्यों की सक्रियता के चलते बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास समिति के सहयोग से मृतक शंकरलाल पिता स्वर्गीय वर्दीचन्द राठौड़ (70) निवासी मराठों का वास का स्वर्गवास होने पर नेत्रम संस्था के गोपाल राठौड़ (पतरावाला) द्वारा मृतात्मा के परिजनों को प्रेरित कर उनके पुत्र संजय, अजय एवं परिजनों की सहमती से डॉ ददरवाल को सूचना दी गई सूचना प्राप्त होते ही डॉ अपनी टीम के उमाशंकर मेहता, पंकज मोरवाल, परमानन्द राठौड़ के सहयोग से रात्री में ही बडनगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान करवाया।

नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के नवनीत मेहता, भगवान ढलवानी, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल मौजूद रहें। नेत्रदान को लेकर संस्था के शीतल भंसाली, प्रशान्त व्यास, सीए रितेश नागोरी, सीए गौरव गांधी, सीए अभिषेक रांका, राकेश पोरवाल, विवेक अग्रवाल, मंजुला माहेश्वरी, राखी व्यास, सपना दुबे, अंजू सोनी, कश्मीरा पाठक ने मृतात्मा के परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त प्रकट करते हुए राठौड़ परिवार का आभार व्यक्त किया।