WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Divyanka Tripathi’s Accident: हाथ की 2 हड्डियां टूटने से हुआ फ्रेक्चर !

1067
Divyanka Tripathi's Accident

Divyanka Tripathi’s Accident: हाथ की 2 हड्डियां टूटने से हुआ फ्रेक्चर !

मुंबई :खबर है कि दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी विवेक दहिया ने दी है हालांकि पीआर टीम ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में हैं।

सीरियल ये हैं मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है. टीवी एक्ट्रेस फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. जहां उनका इलाज जारी है. इस बात की जानकारी मिलते ही दिव्यांका के पति और एक्टर विवेक दहिया तुरंत अपना काम छोड़कर मौके पर पहुंचे. एक्टर ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि दिव्यांका की हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं.

उन्होंने चोट दिखाने वाली एक एक्स-रे की तस्वीर भी शेयर की। ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Netflix Movie ‘Amar Singh Chamkila”: अश्लील गीतों के बावजूद ,देखी जाने लायक मर्म जगाती कहानी !

पत्नी के एक्सीडेंट की खबर सुनके की विवेक उनके पास पहुंच गए। के बाद विवेक ने अपने सब काम छोड़ दिए हैं। उन्होंने अपना लाइव सेशन स्थगित कर दिया। और अपनी पत्नी दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही उनके पास पहुंचे। इंस्टाग्राम हैंडल पर,उन्होंने फैंस को पत्नी के बारे में अपडेट दिया।

कंगना रनौत ने शेयर किया हेमा मालिनी का 20 साल पुराना वीडियो, बोलीं- जो लोग मजाक…. 

इसमें लिखा था, ‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक ये करेंगे। हम आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने में हमारे साथ शामिल हों। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए एक्साइटेड हैं।’

 

 

8 जुलाई, 2022 को दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और उनके पति विवेक दहिया ने शादी के 6 साल पूरे किए। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं थीं।