WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Blackmail : शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाले, कोचिंग संचालक पर दूसरी FIR!

2150
WhatsApp Image 2024 04 19 At 16.39.51

Blackmail : शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाले, कोचिंग संचालक पर दूसरी FIR!

Ratlam : अंग्रेजी सिखाने की आड़ में अपने संस्थान में महिलाओं, युवतियों के साथ दुष्कर्म कर उनके अश्लील वीडियो क्लिप बनाने वाले ब्लैकमेलर संजय पोरवाल के खिलाफ महज 9 दिनों में पहला मामला थाना दीनदयाल नगर तथा दूसरा मामला शहर के माणकचौक थाने पर दर्ज हुआ है।

बता दें कि शहर के 80 फीट रोड़ स्थित द विजन इंग्लिश कोचिंग संचालक के विरूद्ध थाना दीनदयाल नगर पर बीती 10 अप्रैल को 1 पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी संजय पोरवाल अपने संस्थान में अंग्रेजी सीखने आने वाली महिलाओं, युवतियों के अश्लील वीडियो क्लिप बनाए और ब्लेकमैल किया है और मैं भी उसकी शिकार हुई हूँ।

मामले में पुलिस ने उसके संस्थान पर बड़ी मात्रा में अश्लील वीडियो के साथ आपत्तिजनक सामग्री जप्त की थी। आरोपी संजय अंग्रेजी सीखने आने वाली महिलाओं व युवतियों को शादी का झांसा देकर स्पाई कैमरे से उनका अश्लील वीडियो बनाता था। फिर रुपए की मांग कर ब्लैकमेल करता था। पुलिस को आरोपी पोरवाल के मोबाइल से 5 सौ से अधिक अश्लील वीडियो क्लिप मिले थे और कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली थी। तब दीनदयाल नगर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

आज आरोपी संजय पोरवाल के खिलाफ मंदसौर की एक पीड़िता ने शहर के माणकचौक थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके साथ शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक पोरवाल ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर लंबे समय तक धमकाया और ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठे। पुलिस ने शहर के माणकचौक पर कोचिंग संचालक संजय पोरवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2)(N), 376(2) (F), 328, 420, 406, 506 में मुकदमा दर्ज किया है।