WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

CM in Nomination Rally : सीएम ने कहा ‘कांग्रेस के नेता चुनाव भारत में लड़ते हैं, बात अमेरिकी कानून की!’

भाजपा उम्मीदवार की नामांकन रैली में शामिल हुए सीएम ने कांग्रेस को घेरा!

843

CM in Nomination Rally : सीएम ने कहा ‘कांग्रेस के नेता चुनाव भारत में लड़ते हैं, बात अमेरिकी कानून की!’

Indore : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी की नामांकन रैली में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता व थिंक टैंक सैम पित्रोदा भारत में चुनाव लड़ते हैं और अमेरिका के कानून की बात करते हैं। अमेरिका में लागू ‘विरासत टैक्स’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पहले ही आय की असमानता दूर करने का जिक्र कर चुकी थी, इसलिए पित्रोदा के बयान को उसी कड़ी में माना जा हा है।

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेते। कांग्रेस विरासत-टैक्स के बारे में बोल रही है, लेकिन आज सबसे पहले विरासत टैक्स गांधी परिवार को ही भरना चाहिए। डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस को जमकर घेरा और कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश के विकास की जगह देश की बर्बादी का ही काम किया। भाजपा पांच साल तैयारी करती है जैसे एक बच्चा परीक्षा की तैयारी करता है। भाजपा ने इसलिए अबकी बार 400 पार का नारा दिया। क्योंकि, जो परीक्षा की तैयारी करता है उसे पता रहता है कि परिणाम क्या आने वाला है।

भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक  

इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में बड़वानी की पूर्व कांग्रेस विधायक चंद्रभागा किराड़े ने भाजपा ज्वाइन की। उनके साथ उनके सरपंच पति और बड़ी संख्या में बड़वानी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली। वे इससे पहले जज रही हैं। उनके साथ 12 सरपंच भी भाजपा में आए।