WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भोपाल में CM डॉ मोहन यादव ने वृद्धों के घर जाकर आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के फार्म भरवाए

771

भोपाल में CM डॉ मोहन यादव ने वृद्धों के घर जाकर आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के फार्म भरवाए

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के शास्त्री नगर में 80 वर्षीय श्री भंवरलाल पुरोहित, 74 वर्षीय श्रीमती भवरीबाई पुरोहित, 82 वर्षीय श्रीमती पंकजा पी नायर और 82 वर्षीय श्रीमती मालती गुप्ता के निवास पहुंचकर आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के तहत फार्म भरवाए।

IMG 20240428 WA0041

भाजपा ने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा-पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया है, जिसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने का वादा किया गया है।

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय, अभियान की प्रदेश संयोजक श्रीमती सीमा सिंह जादौन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी उपस्थित रहे।