WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Malavya Rajyoga: शुक्र देव बनाने जा रहे हैं मालव्य राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा सुनहरा समय

1486
Malavya Rajyoga

Malavya Rajyoga: शुक्र देव बनाने जा रहे हैं मालव्य राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा सुनहरा समय

14 मई को सूर्य मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सुख, वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र 19 मई को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जिसके चलते मालव्य राजयोग बनेगा। मई में गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा।ज्योतिषियों के अनुसार, दैत्य गुरु शुक्र का गोचर कुछ राशियों के बेहद शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित होता है।

बता दें कि धन के दाता शुक्र देव मई माह में स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र देव अपनी स्वराशि वृषभ में करीब एक साल बाद प्रवेश करेंगे। ऐसे में वृषभ राशि में मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। मालव्य राजयोग बनने से कुछ राशियों का स्वर्ण युग शुरू हो जाएगा। साथ ही धन-दौलत, सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मालव्य राजयोग बहुत ही लाभप्रद साबित होगा। क्योंकि वृषभ राशि शुक्र की अपनी राशि है। ऐसे में शुक्र देव वृषभ राशि वाले लोगों की कुंडली के लग्न भाव में विचरण करेंगे। ऐसे में वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनके कारोबार में कई गुना वृद्धि हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। वृषभ राशि वाले लोगों के व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। करियर में भी अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Raid at Absconding Accused of Fake Bill Scam : नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले के फरार आरोपी के यहां पुलिस की दबिश! 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए मालव्य राजयोग अनुकूल साबित होगा, क्योंकि शुक्र देव सिंह राशि वाले लोगों के कुंडली के कर्म भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिलेंगे। दैत्य गुरु शुक्र देव सिंह राशि वाले लोगों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखेंगे। जिससे भौतिक सुखों में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान में परिवर्तन का योग बन रहा है। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।

कन्या राशि

मई माह में मालव्य राजयोग के निर्माण से कन्या राशि वाले लोगों के लिए अति शुभ साबित होगा। क्योंकि कन्या राशि वाले लोगों की कुंडली में शुक्र देव नवम भाव में विचरण करेंगे। ऐसे में कन्या राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं उनको दोगुना लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घरवालों का साथ मिलेगा।

Raid at Absconding Accused of Fake Bill Scam : नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले के फरार आरोपी के यहां पुलिस की दबिश!