WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bomb Threats in 8 Schools : दिल्ली-नोएडा के 8 स्कूलों में बम की धमकी, बच्चों को घर भेजा!

धमकी भरे मेल में डराने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया!

740

Bomb Threats in 8 Schools : दिल्ली-नोएडा के 8 स्कूलों में बम की धमकी, बच्चों को घर भेजा!

New Delhi : दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए आई है। एहतियात के तौर पर दिल्ली-नोएडा के दर्जनों स्कूलों को खाली कराया गया है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है।

पुलिस स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को उनके घर भेज रही है। जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली है, वो शहर के नामी स्कूल हैं, जहां हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। राजधानी में स्कूलों में इस तरह बम की खबर मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में जिन तीन स्कूलों में बम की धमकी मिली, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। ये स्कूल मयूर विहार, द्वारका और चाणक्यपुरी में है।

IMG 20240501 WA0013

तीनों ही जगह सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। अभी तक कहीं से भी कुछ नहीं मिला है। मयूर विहार स्थित मदर मेरी में भी बम की सूचना के बाद स्टूडेंट को वापस घर लौटा दिया गया। बताया जा रहा है की मदर मेरी स्कूल में बच्चों के टेस्ट भी चल रहे। लेकिन,आज जब पेरेंट्स बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे तो इमरजेंसी छुट्टी कहकर उन्हें वापस लौटा दिया गया। इसके अलावा डीपीएस द्वारका और संस्कृति चाणक्यपुरी में भी बम की कॉल के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।

 

इन स्कूलों में मिली धमकी

– डीपीएस द्वारका

– डीपीएस मथुरा रोड

– डीपीएस नोएडा

– डीपीएस वसंत कुंज

– एमिटी स्कूल

– संस्कृति स्कूल चाणक्यपुरी

– मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार

– हिलवुड्स स्कूल, प्रीत विहार

 

धमकी भरे मेल में क्या

दिल्ली-नोएडा के जिन स्कूलों को बम की धमकी भरा मेल आया है, उसमें डरावनी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। मेल भेजने वाले ने लिखा है, हमारे दिल में जिहाद की आग है। मेल में लिखा है, हमारे हाथों में जो लोहा है वह हमारे दिलों को गले लगाता है इंशाअल्लाह, हम उसे हवा के माध्यम से भेजेंगे और तुम्हारे शरीरों को तहस नहस कर देंगे। हम तुम्हें आग की लपटों में झोंक देंगे। तुम्हारा दम घुट जाएगा, अल्लाह ने इसके लिए हमारे भीतर आग पैदा की है। काफिरों इंशा अल्लाह, उसे अपने आसपास देखो और हमेशा के लिए जल जाओ। अल्लाह की इजाजत से धुआं आसमान में उतरेगा, यह सब खत्म हो जाएगा। क्या आपने सच में सोचा था कि आपके द्वारा किए गए सभी बुरे कामों का कोई जवाब नहीं होगा?’

नोएडा के डीपीएस में भी ईमेल आया 

दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला है। प्रिंसिपल ऑफिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं।