WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : श्रीमती मोहन देवी सुराना की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

683
WhatsApp Image 2024 05 01 At 16.51.51 1

Eye Donation : श्रीमती मोहन देवी सुराना की आंखों से 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

Ratlam : शहर के चांदनी चौक स्थित धनजी भाई का नोहरा निवासी स्वर्गीय बाबूलाल के छोटे भाई स्वर्गीय मोतीलाल (गराडू वाला) की धर्मपत्नी श्रीमती मोहन देवी सुराना का सुबह आकस्मिक निधन हो गया था। समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, विशाल मूणत, गोपाल सोनी, शलभ अग्रवाल के संयुक्त प्रयासों एवम प्रेरणा से सुराना परिवार के सदस्यों ने स्वीकृति दी और बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉ जीएल ददरवाल कुमावत को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही डॉ ददरवाल अपनी टीम के सदस्यों उमाशंकर मेहता, पंकज मोरवाल के साथ रतलाम पहुंचे और श्रीमती मोहन देवी सुराना का कार्निया लिया।

इस दौरान समाजसेवी हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, नवनीत मेहता, गोपाल पतरा वाला, गोपाल सोनी, मीनू माथुर, राखी व्यास, अंजू सोनी मौजूद रहें। बता दें कि सुराना परिवार की शहर के चौमुखी पुल पर शहर के प्रसिद्ध गराडू की दुकान है।