WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Jabalpur News: ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों की मौत, 2 बच्चे घायल

1625

Jabalpur News: ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों की मौत, 2 बच्चे घायल

जबलपुर: जबलपुर जिले में थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों की मौत हो गई है एवं 2 बच्चे घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर ( गौंड ) उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम तिनेटा देवी का चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ट्रेक्टर अनियन्त्रित होकर पलट गया।

*घटना में मृतकों के नाम :-*
1- धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष
2- देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष
3- राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष
4- अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष
5- लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष

*घायलों के नाम :-*
1- दलपत पिता निरंजन गौंड उम्र 12 वर्ष
2- विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष
उपरोक्त सभी एक ही ग्राम तिनेटा देवरी के रहने वाले हैं।
ज़िला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को रू 50,000 एवं घायलों को रू 10,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

*PWD मंत्री राकेश सिंह भी पहुंचे अस्पताल* 

पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर पलट गया था। जिसमें दबने से पांच की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से हादसे की जानकारी ली। राकेश सिंह ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

 *सीएम मोहन यादव ने जताया दुख* 

घटना को लेकर सूबे के मुखिया सीएम मोहन यादव ने दुख जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा कि तिनेटा देवरी में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में जो 2 बच्चे घायल हुए हैं, उनके उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शासन द्वारा मृतक बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।