WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

PK is Spreading Confusion : प्रशांत किशोर के दावे पर अशोक गेहलोत का पलटवार, कहा कि वे भ्रम फैला रहे!

1178
WhatsApp Image 2024 05 24 At 17.37.44

PK is Spreading Confusion : प्रशांत किशोर के दावे पर अशोक गेहलोत का पलटवार, कहा कि वे भ्रम फैला रहे!

देखिए, अशोक गेहलोत की ‘एक्स’ पोस्ट!

Jaipur : चुनाव विश्लेषक प्रशांत किशोर (पीके) ने दावा किया था कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने वाली है। उनके इस दावे पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने टिप्पणी की। अशोक गहलोत ने लिखा कि भाजपा ने अपने सभी नेताओं और समर्थकों को निर्देश दिया है कि जनता के बीच भ्रम पैदा करें, वही प्रशांत किशोर कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से चुनाव विश्लेषक प्रशांत किशोर लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर दावे कर रहे हैं। ‘पीके’ के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर लगातार समाचार चैनलों पर साक्षात्कार दे रहे हैं। वे चुनाव नतीजें के कई दावे कर चुके हैं और सीटें भी बता रहे। उनके सभी दावों में एक बात समान है कि वे इस चुनाव में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने के दावे कर रहे।

प्रशांत किशोर पर निशाना साधा

उनके दावों पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टिप्पणी की। गहलोत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा ‘चुनावों में मतदाताओं का मूड भांपने के बाद भाजपा अब पूरी तरह हताश हो चुकी है। भाजपा ने अपने सभी नेताओं और समर्थकों को निर्देश दिया है कि जिस भाषा में वे भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा करते हैं, उसी भाषा का प्रयोग करें और जनता में भाजपा के पक्ष में भ्रम पैदा करें। यही कारण है कि अचानक से सभी राजनीतिक विश्लेषकों, अर्थशास्त्रियों और पत्रकारों की भविष्यवाणियों की बाढ़ आ गई है।’ गौरतलब है कि इस पोस्ट पर अशोक गहलोत ने प्रशांत किशोर को टैग किया है।

 

एनडीए की जीत का दावा किया

हाल ही में प्रशांत किशोर ने दावा किया कि एनडीए पिछली बार यानी साल 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह 303 के आसपास या उससे ज्यादा सीटें लाने वाली है। पीके ने साफतौर पर कहा कि फिलहाल देश में मोदी विरोधी लहर नहीं है।

प्रशांत किशोर का आलोचकों पर तंज

प्रशांत किशोर ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘पानी पीना अच्छा है, क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को हाइड्रेट रखता है। जो लोग इस चुनाव के नतीजे के बारे में मेरे आकलन से चौंक रहे हैं, उन्हें 4 जून को भरपूर पानी अपने पास रखना चाहिए।’
उन्होंने आगे कहा कि मेरे दावे का मजाक बनाने वाले बंगाल के नतीजों को याद रखें। प्रशांत ने 2021 के बंगाल के विधानसभा चुनाव में कहा कि था कि भाजपा यहां ट्रिपल डिजिट में नहीं पहुंचेगी। वहीं, कई चैनलों ने भाजपा की जीत का दावा किया था। वही हुआ भी था। लेकिन, पीके के फ़िलहाल के दावों को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा।