WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

3 Model Roads Will be Built : 100 दिन में बनेगी शहर की 3 मॉडल सड़कें, हाथीपाला पुल जुलाई से खुलेगा!

रीगल से मधुमिलन, मधुमिलन से शिवाजी वाटिका और अग्रसेन चौराहे से तीन इमली तक मॉडल सड़कें बनेंगी!

2018
3 Model Roads Will be Built

3 Model Roads Will be Built : 100 दिन में बनेगी शहर की 3 मॉडल सड़कें, हाथीपाला पुल जुलाई से खुलेगा!

Indore : इंदौर नगर पालिक निगम शहर में तीन मॉडल सड़को का टाईमर लगाकर निर्माण कराएगा। यह टाइमर 100 दिनों का होगा। इन सड़कों को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने क्षेत्र क्रमांक-तीन के विधायक गोलू शुक्ला, क्षेत्रीय पार्षद एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है। ये सुंदरता में भी नंबर वन रहेगा। इसे बढ़ाने के लिए इसके लिए सबसे ज़रूरी है पेड़ लगाना और हम जिस तर्ज पर काम कर रहे हैं। सोलर सिटी इंदौर डिजिटल सिटी इंदौर और पर्यावरण में नंबर वन इंदौर एक साथ एक दिन में हम रिकॉर्ड पोधें लगाने वाले हैं।

IMG 20240530 WA0071

इंदौर की कुछ ऐसी सड़के थी, जिनकी परंपरा थी जिसके दोनों तरफ़ पेड थे सौन्दर्यकरण में हम बड़े बड़े पेड लगाकर अच्छे फ़ुथपाथ बनाकर इंदौर की सुंदरता को बढ़ाते हुए रीगल चौराहे से मधुमिलन, मधुमिलन से शिवाजी वाटिका एवं अग्रसेन प्रतिमा से तीन इमली तक तीन मॉडल रोड 100 दिन में टाइमर लगाकर बनाएंगे, ताकि शहर की सुंदरता और स्वच्छता का नया संदेश जाए। ताकि यह तीनों सड़कों पर सोलर आधारित बैठने की व्यवस्था सोलर ट्री बड़े पैड साथ ही डिजिटल कियोस्क ताकि विद्यार्थियों को भी उसका लाभ मिल सके। इस संकल्पना के साथ तीन सड़कों को मॉडल रोड बनाने का काम किया जाएगा।

“Ghee”: चंदा मामा, तू चांदनी दे। और घी में रोटी डूबोकर दे,”घी” से डर कैसा? 

एक जुलाई से हाथीपाला पुल खुलेगा

जनता को बेहतर और सुगम यातायात मिले इसे लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधायक गोलू शुक्ला के साथ निर्माणाधीन हाथीपाला पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा कि यह पुल हर लिहाज़ से महत्वपूर्ण है। इसमें थोड़ा विलंब ज़रूर हुआ है, लेकिन काम अंतिम चरण में है। हमारा पूरा प्रयास है कि आगामी एक जुलाई से इस पुल को शुरू कर देंगे, ताकि सुगम यातायात क्षेत्र का हो सके। यह बड़ी सौगत होगी मध्य क्षेत्र के लिए बस स्टैंड पर जाने वाले या जवाहर कर को जुड़ने के लिए यह महत्वपूर्ण है। फ़िलहाल इसकी एक भुजा चल रही है आगामी एक महीने में इसकी दोनों भुजा शुरू हो जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने सीएम से की मांग, सरकार किसानों के साथ करें न्याय