WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Returned Wedding Procession of Drunken Groom : शराबी दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, वरमाला से पहले गांजा फूंकने लगा, दुल्हन ने शादी तोड़ी!

जानिए, दुल्हन को क्या गुस्सा आया कि बारात वापस लौटा दी!

894

Returned Wedding Procession of Drunken Groom : शराबी दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, वरमाला से पहले गांजा फूंकने लगा, दुल्हन ने शादी तोड़ी!

Bhadohi (UP) : शादी शांति से हो जाए तो इससे अच्छा कुछ नहीं होता, पर ऐसा होता बहुत कम है। भदोही में दूल्हे को शराब के नशे में देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा मंच पर शराब के नशे में गालियां दे रहा था और जयमाल से पहले मंच के पीछे जाकर गांजा फूंकने लगा। यह देखकर दुल्हन भड़क गई और उसने लड़के से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद उसके परिजनों ने दूल्हे के पिता और दादा को बंधक बना लिया।

इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि दुल्हन ने दूल्हे को शादी कार्यक्रम के दौरान नशे की हालत में देखने के बाद शादी करने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे तहसीलदार गौतम, उसके पिता जयप्रकाश और दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया और शादी की तैयारियों पर खर्च किए गए 8 लाख रुपए वापस करने की मांग की।

कोतवाली थाना क्षेत्र के फत्तूपुर की रहने वाली शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर निवासी गौतम से होनी थी। बुधवार रात जब बारात पहुंची तो दूल्हा नशे की हालत में था और मंच से गालियां दे रहा था। दुल्हन की मां शीला देवी के मुताबिक जब कुछ लोगों ने यह देखा और स्टेज पर पहुंचे तो दूल्हा उतरकर चला गया।

ननइसके बाद जयमाल से पहले उसे मंच के पीछे गांजा पीना शुरू कर दिया। इससे नाराज होकर दुल्हन सामने आई और शादी से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझौता करने की सलाह दी। गुरुवार सुबह दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे, उसके पिता और दादा को बिना शादी के वापस जाने दिया।