WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Death While Making Reel : रील बनाते हुए बाइक पर स्टंट करने वाले युवक की मौत, 2 घायल भी हुए!

997

Death While Making Reel : रील बनाते हुए बाइक पर स्टंट करने वाले युवक की मौत, 2 घायल भी हुए!

शुक्रवार-शनिवार देर रात 4 बजे भोपाल लिंक रोड नंबर-एक की घटना!

Bhopal : रील बनाने के चक्कर में युवा अपनी जिंदगी तक से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते। उनका इंटरेस्ट सिर्फ सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स पाना होता है। रील बनाने के लिए वे सबकुछ करने को तैयार रहते हैं। ऐसे ही एक हादसे में बीती देर रात एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह हादसा लिंक रोड नम्बर एक पर हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना शनिवार तड़के सुबह चार बजे की है। तीन युवक तेजी से हाथ छोड़कर बाइक चलाने का कारनामा करते हुए रील बना रहे थे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसके चलते एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। इस वजह से उसकी जान चली गई, वहीं हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। यह मामला टीटी नगर थाना क्षेत्र का है।

एक क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड की, दूसरी में हादसा

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि राज पुत्र लालू प्रसाद वर्मा शिवाजी नगर में रहता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे वह लिंक रोड नंबर एक पर अपने दोस्त तन्मय और रंजीत के साथ बाइक लेकर पहुंचा। वह तेज रफ्तार से बाइक चलाने के साथ रील बना रहा था। तड़के 3:49 बजे उसने अपने स्टंट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड भी किया। इसके बाद वह दूसरी क्लिप बना रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह हादसे का शिकार हो गया। डिवाइडर से टकराने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। मामले में आगे की जांच जारी है।