WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

राजस्थान की Dy CM दीया कुमारी के पुत्र पद्मनाभ सिंह लंदन में कार हादसे में घायल

1062

राजस्थान की Dy CM दीया कुमारी के पुत्र पद्मनाभ सिंह लंदन में कार हादसे में घायल

 

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट 

जयपुर/नई दिल्ली।जयपुर राजपरिवार के सदस्य और राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के पुत्र पद्मनाभ सिंह लंदन (इंग्लैंड) में हुए एक कार हादसे में घायल हो गए हैं।

पद्मनाभ अपने पिता नरेंद्र सिंह और बहन गौरवी कुमारी के साथ लंदन में छुटि्टयां बिताने गए हुए थे। कार में उनके साथ पिता और बहन भी थे। दोनों ठीक हैं। हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी लंदन पहुंच गई हैं।

IMG 20240617 WA0072

सिटी पैलेस जयपुर के हवाले से बताया गया है कि पद्मनाभ की लंदन के एक हॉस्पिटल में सर्जरी की गई है। सर्जरी के बाद वे बेहतर हैं।

पद्मनाभ और उनकी बहन गौरवी कुमारी ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लंदन में घूमते हुए फोटो शेयर किए थे।सड़क हादसे से कुछ दिन पहले पद्मनाभ स्कॉटलैंड के ड्रमंड कैसल में हुए डियोर क्रूज शो में शामिल होने भी पहुंचे थे। जहाँ गौरवी कुमारी भी मौजूद थीं।

जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह जाने माने पोलो खिलाड़ी हैं। उन्होंने पोलो खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में लंदन से की थी। वे लंदन के विंडसर में गाड्‌र्स पोलो क्लब के सदस्य बने थे। बाद में उन्होंने 2017 में हर्लिंगम पार्क की ऐतिहासिक यात्रा में भारतीय नेशनल टीम की कमान संभाली थी। पद्मनाभ से पहले उनके नाना भवानी सिंह भी भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।