WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Minister of State Savitri Thakur : अपने अक्षर ज्ञान की सफाई देने राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भाजपा मुख्यालय पहुंची!

संगठन मंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की!

1899

Minister of State Savitri Thakur : अपने अक्षर ज्ञान की सफाई देने राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भाजपा मुख्यालय पहुंची!

Bhopal : धार लोकसभा क्षेत्र की सांसद और केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल की गई सावित्री ठाकुर बुधवार को भाजपा मुख्यालय आई। अपने कमजोर अक्षर ज्ञान की वजह से फजीहत का शिकार हुई भाजपा सांसद और मोदी मंत्रिमंडल में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने पार्टी के संगठन मंत्री अजय जामवाल से मुलाकात की।

बताया गया कि वे अकेले ही संगठन मंत्री से मिली। यह भी कहा जा रहा कि उन्होंने अपने कमजोर अक्षर ज्ञान को लेकर भी सफाई दी। दोनों के बीच क्या बात है यह तो नहीं पता चला, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से सावित्री ठाकुर के साथ भाजपा की भी बहुत खिल्ली उड़ी। खासकर इसलिए कि वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल की गई है।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सावित्री ठाकुर अब राज्यमंत्री हैं। महिला बाल विकास राज्यमंत्री 18 जून को धार के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। स्कूल के पहले दिन ‘स्कूल चलो अभियान’ में अतिथि के तौर पर उन्हें बुलाया गया था। सावित्री ठाकुर ने जागरूकता रथ पर स्केच पेन से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नारा लिखना चाहा, लेकिन यह स्लोगन लिखने में चूक हो गई। वे चार अक्षर भी सही नहीं लिख सकी।

सावित्री ठाकुर के समर्थक और शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने तत्काल इस पर संज्ञान लिया और लिखा हुआ मिटा दिया। लेकिन, सब कुछ वहां मौजूद लोगों के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अखबारों में यह न्यूज़ सुर्खियों में रही कि सावित्री ठाकुर ठीक से हिंदी भाषा भी नहीं लिख पाईं। कांग्रेस ने भी इसे अपना मुद्दा बनाया और ‘एक्स’ पर कमेंट किए।