WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Engineer Died: सब इंजीनियर की ट्रैक्टर से कुचल जाने से दर्दनाक मौत, जानिए क्या है पूरा मामला!

916
Young Man Died

Engineer Died: सब इंजीनियर की ट्रैक्टर से कुचल जाने से दर्दनाक मौत, जानिए क्या है पूरा मामला!

पन्ना : उत्तर प्रदेश नहर विभाग का काम देख रहे सब इंजीनियर की ट्रैक्टर से कुचल जाने से हुई दर्दनाक मौत की खबर आ रही है।

बताया गया है कि मरम्मत काम में लगे ट्रेक्टर को बैक करवाते समय आज अलसुबह यह हादसा हुआ। घटना दरमियानी रात 3 से 4 के बीच की बताई जा रही है। पन्ना जिले में अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगाँय गांव के रेस्ट हॉउस की घटना बताई जा रही है।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच उपरांत सब इंजीनियर को मृत घोषित किया।

उत्तर प्रदेश की नहर में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ था मृतक विवेक राजपूत।उसकी उम्र 32 वर्ष थी और वह फतेहपुर उत्तर प्रदेश का निवासी था।

प्राप्त जानकारी अनुसार अजयगढ़ पुलिस सहित उत्तर प्रदेश के नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस घटना की जांच में जुटी।