WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Police’s Threat : दरोगा का ऑडियो वायरल ‘शाम चौकी पर आ जा, नहीं तो पत्नी व महिलाओं को भी ले जाऊंगा।’

जानिए, आखिर दरोगा ने क्यों सास की शिकायत पर दामाद को धमकी दी!

890

Police’s Threat : दरोगा का ऑडियो वायरल ‘शाम चौकी पर आ जा, नहीं तो पत्नी व महिलाओं को भी ले जाऊंगा।’

Agra : यहां के एक दरोगा।की धमकी वाला एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दरोगा फोन पर एक युवक को धमका रहा है। दरोगा ने वायरल ऑडियो में कहा ‘तू बहुत समझदार बन रहा है। शाम तक मेरे पास चौकी पर आ जा, अगर मेरी जांच लेट हुई तो घर आ जाऊंगा। मौके पर जो मिलेगा उसे उठाकर ले आऊंगा। पत्नी व महिलाओं को भी ले जाऊंगा।’ ऑडियो के वायरल होने के बाद डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने मामले की जांच के आदेश दिए।

ऑडियो एत्माद्दौला थाने के एक दरोगा वैभव सिंह का बताया जा रहा है। रामबाग निवासी सरोज कुशवाह ने बताया कि सास ने उन्हें घर से निकाल दिया। इस पर उन्होंने सास के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी। अपना सामान वापस लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। बाद में सास ने भी उनके खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया।

आरोप है कि दरोगा वैभव सिंह दूसरे पक्ष से मिल गए हैं। वे पति को फोन करके धमकाकर अपने पास बुला रहे हैं। उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। दरोगा ने पति को फोन किया मगर, वह जा नहीं सके थे। इसके बाद दरोगा ने महिलाओं सहित घर से सभी को उठाकर ले जाने की धमकी दी। आरोप है कि दरोगा ने पहले सामान वापस दिलाने का भरोसा दिलाया। इस पर दरोगा ने उनके पति से जैसा कहा उसने वही किया। अब वह दूसरे पक्ष से मिल गए हैं। उनके कहने पर धमकी दे रहे हैं।