WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

विवादास्पद कालीचरण खजुराहो के एक होटल से गिरफ्तार

राष्ट्रपिता पर की थी अभद्र टिप्पणी

1006
Katni Mayor

रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर विवादास्पद कालीचरण को आज सुबह खजुराहो के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

कालीचरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ के एक थाने में राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद दोपहर तक उन्हें रायपुर ले जाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कालीचरण पर देशद्रोह की धारा भी लगेगी। सीएम ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि कालीचरण को छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।