WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

उज्जैन में सनसनीखेज हत्याकांड: पति ने पत्नी की हथौड़े से हत्या कर खुद लगाई फांसी

1379
WhatsApp Image 2024 07 24 At 17.31.20

उज्जैन में सनसनीखेज हत्याकांड: पति ने पत्नी की हथौड़े से हत्या कर खुद लगाई फांसी

उज्जैन: उज्जैन में सनसनीखेज हत्याकांड.की ख़बर आ रही है जहां पति ने पत्नी की हथौड़े से हत्या कर खुद फांसी लगा ली।

प्राप्त जानकारी अनुसार उज्जैन के पास लेकोड़ा में पति ने हथोड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला की पति पत्नी दोनों अकेले थे। बीती रात दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर घटना खुद भी आत्महत्या कर ली थी।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि लेकोड़ा में रहने वाले अर्जुन मोंगिया (37) और उसकी पत्नी धापू बाई (35) की उन्हीं के घर में आत्महत्या की खबर आई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर धापू बाई की लाश जमीन पर पड़ी मिली। अर्जुन फंदे पर लटका था।

शुरूआती जांच में पता चला कि धापू बाई अर्जुन की दूसरी पत्नी थी। दोनों घर में अकेले रहते थे। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। विवाद की वजह से बीती रात अर्जुन ने धापू बाई के सिर पर हथौड़े से इतने वार किए कि उसकी वहीं मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद अर्जुन ने भी फांसी लगा ली। फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शव को उज्जैन के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, अजय डाबी (मृतक का बेटा)-

 

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसपी प्रदीप शर्मा-