WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

DGP Removed: झारखंड में डीजीपी अजय कुमार सिंह हटाए गए

886

DGP Removed: झारखंड में डीजीपी अजय कुमार सिंह हटाए गए

रांची: झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

अजय भारतीय पुलिस सेवा में 1989 बैच के अधिकारी हैं। उनकी जगह 1990 बैच के अनुराग गुप्ता को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह डीजीपी का प्रभार 1990 बैच के आईपीएस और सीआईडी एवं एसीबी के डीजी के रूप में पोस्टेड अनुराग गुप्ता को सौंपा गया है।
झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक 1992 बैच के IPS प्रशांत कुमार सिंह को संचार एवं तकनीकी शाखा में डीजी के रूप में पदस्थ किया गया है।
बता दे कि अजय कुमार सिंह को वरीयता के आधार पर 14 फरवरी 2023 को झारखंड का डीजीपी बनाया गया था। उन्हें अचानक इस पद से हटाए जाने से ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में तरह-तरह की चर्चा है। प्रभारी डीजीपी बनाए गए अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वह गढ़वा और हजारीबाग के एसपी, रांची के एसएसपी और बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं। पूर्व में वह झारखंड पुलिस मुख्यालय में वह एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थ रहे हैं।