WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case: दोनों पत्नियों के खिलाफ मामला दर्ज

777
Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case
Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case

Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case: दोनों पत्नियों के खिलाफ मामला दर्ज

ग्वालियर: ग्वालियर में लव मैरिज के बाद पत्नी से प्रताड़ित होकर खुदकुशी करने वाले भजन गायक धर्मेन्द्र झा के सुसाइड केस में पुलिस ने जांच करते हुए जान देने से पहले जारी किए गए सुसाइड वीडियो को आधार मानकर उसकी दोनों पत्नियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में भी यह बात सामने आई है कि भजन गायक अपनी विवाहित जिंदगी से परेशान था।

ग्वालियर के जनकगंज थानाक्षेत्र स्थित ढोली बुआ का पुल निवासी भजन गायक 35 वर्षीय धर्मेन्द्र झा ने 28 जून को फांसी लगाकर जान दे दी थी। शव को सबसे पहले धर्मेन्द्र की पत्नी नेहा ने देखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की तो उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला। जिसमें भजन गायक ने बताया कि उसकी शादी डेढ़ साल पहले नेहा से हुई थी। उसे खुश रखने के लिए उसने सब कुछ किया, लेकिन उसकी प्रताड़ना मुझ पर बढ़ती चली गई। उसकी वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं।

Bhajan singer suicide case

वीडियो में उसने पहली पत्नी कोमल सरदाना पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया था। बताया गया है कि पहली पत्नी ने भजन गायब धर्मेन्द्र पर दुष्कर्म तक का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने वीडियो को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया था। अब उस वीडियो के आधार पर उसकी पत्नी नेहा व पहली पत्नी कोमल पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, निरंजन शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर)-

 

Campaign Against Illegal Mining: ग्वालियर में 5 पनडुब्बियां नष्ट,1 फोकलेन मशीन जब्त