WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big Action of Minister: स्‍टाम्‍प शुल्‍क में गड़बड़ी,3 सीनियर उप पंजीयक सस्पेंड

815
Suspend

Big Action of Minister: स्‍टाम्‍प शुल्‍क में गड़बड़ी,3 सीनियर उप पंजीयक सस्पेंड

 

रायपुर: छतीसगढ़ में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के मंत्री ओ.पी. चौधरी बड़ी कार्यवाही करते हुए स्‍टाम्‍प शुल्‍क में गड़बड़ी के आरोप में 3 सीनियर उप पंजीयक को सस्पेंड कर दिया है।

इन सभी पर छूट में गड़बड़ी और गाइड लाइन की दरों के उल्लंघन करने का आरोप था। निलंबित अधिकारियों में 2 पर रायपुर में पदस्‍थ रहने के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप है। वहीं अन्य अधिकारी पर दुर्ग में पदस्थापना के दौरान गड़बड़ी की थी।

वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के विभागीय मंत्री ओ.पी. चौधरी जी द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा शासकीय कार्य में नही होनी चाहिए तथा विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।

पंजीयन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रायपुर कार्यालय में पदस्थ मंजूषा मिश्रा, धमतरी कार्यालय में पदस्थ सुशील देहारी और पाटन कार्यालय में पदस्थ डिप्टी रजिस्ट्रार शशिकांता पात्रे को निलंबित किया गया है।

बताया गया है कि राज्य में सुशासन स्थापित करने जांच की कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जाने का कार्य जारी रहेगा। जो भी अधिकारी, कर्मचारी भ्रष्टाचार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।