WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Beat up Son in Law : रक्षाबंधन पर पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचने में देरी करने पर दामाद की पिटाई!

1897
WhatsApp Image 2024 08 21 At 17.32.18

Beat up Son in Law : रक्षाबंधन पर पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचने में देरी करने पर दामाद की पिटाई!

सास, ससुर और साले के साथ पत्नी ने भी पति को पीट दिया!

Sambhal (UP) : रक्षाबंधन के लिए अपनी पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचे दामाद की जमकर पिटाई हो गई। ससुराल वालों के साथ पत्नी ने भी पति पर हाथ साफ किए। कारण सिर्फ इसलिए कि आने में देरी क्यों की! पिटने के बाद बाइक से भागे दामाद ने पुलिस में शिकायत की है।

बदायूं के बिसौली का युवक अपनी ससुराल गुन्नौर के जगन्नाथपुर स्थित अपनी ससुराल के लिए निकला। रास्ते में बारिश हुई तो पत्नी के साथ रुक गया। इस वजह से देरी हो गई। जब वो ससुराल पहुंचा तो सब आग बबूला हो गए। रास्ते में क्यों रुका, देर क्यों की कहते हुए ससुराल पक्ष ने युवक को जमकर पीट दिया। पत्नी ने भी मायके वालों का साथ दिया और युवक रोता रहा। बाद में उसने थाने आकर शिकायत की। पुलिस जांच में जुटी है। उसका प्राथमिक उपचार भी कराया गया।

यह है दामाद की पिटाई का मामला

पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार, बिसौली के गांव सिचौली के युवक रामदास ने बताया कि वह अपनी पत्नी सन्तोष कुमारी को लेकर रक्षाबंधन मनाने अपनी ससुराल ग्राम जगन्नाथपुर थाना गुन्नौर के लिए निकला था। रास्ते मे अचानक हुई बारिश की वजह से देर हुई और वे 10 बजे ससुराल पहुंचे। वहां सबने देरी का कारण पूछा तो उसने बारिश बताया। इस पर ससुर छंगे, साला नरेश व सास कैलासो देवी ने जमकर पीटा। लाठी डंडों से उसकी धुलाई की गई।

शिकायत के अनुसार, उनका साथ उसकी पत्नी ने भी दे दिया जो उसके साथ ही बाइक से आई थी। तहरीर देने के दौरान उसने पुलिस को बताया कि लाठी-डंडे से मारपीट की गई। जिससे मुझे काफी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।