WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home साहित्य

Dissertation on Stories : हरीश पाठक की कहानियों पर लघु शोध प्रबंध!

इससे पहले भी दो लघु शोध प्रबंध और एक एमफिल हुआ!

952

Dissertation on Stories : हरीश पाठक की कहानियों पर लघु शोध प्रबंध!

Mumbai : कथाकार और वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाठक की ‘हरीश पाठक :चुनी हुई कहानियाँ’ (अमन प्रकाशन) पुस्तक पर लघु शोध प्रबंध प्रस्तुत किया गया। सुषमा भागीरथ गुप्ता के लघु शोध प्रबंध को विश्वविद्यालय ने स्वीकार भी किया है।

श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री एमडी शाह महिला कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स की छात्रा सुषमा भागीरथ गुप्ता ने स्नातकोत्तर उपाधि के लिए ‘हरीश पाठक : चुनी हुई कहानियां’ मानवीय सरोकारों की कहानियाँ विषय पर डॉ चंपा मासीवाल के निर्देशन में लघु शोध प्रबंध प्रस्तुत किया, जिसे विश्वविद्यालय ने स्वीकार किया।

इसके पूर्व हरीश पाठक की कहानियों पर दो लघु शोध प्रबंध व मनीषा सावंत द्वारा पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से एक एमफिल हो चुका है। हरीश पाठक 41 साल तक पत्रकारिता से सम्बद्ध रहे और 21 साल तक विभिन्न अखबारों के संपादक रहे। वे मूलतः कथाकार हैं।